बांका (रजौन): कोविड-19 वैश्विक महामारी काल को देखते हुए पुलिस प्रशासन की जारी आदेश पर लोगों ने होली पर्व की शुरुआत रविवार को अपने घर परिवार के सदस्य स्वजनों तथा मित्र मंडलियों के साथ घर आंगन से लेकर घर के बाहर अलग अलग तरीके से धुरंडी कीचड़ धूल की होली खेलते नजर आ रहे थे।भ्रमण के क्रम में मुख्य सड़क मार्ग पर पुनसिया,रजौन बाजार से लेकर रायपुरा केमिकल फैक्ट्री तक सन्नाटा पसरा हुआ था। रजौन बाजार शांति नगर मोहल्ले स्थित पूर्व सरपंच प्रदीप कुमार सिंह एवं चंपारण नीति के समाचार संपादक वरिष्ठ पत्रकार कुमुद रंजन राव घर के सामने मोहल्ले के युवक युक्तियां घर से निकल कर खूब जबरदस्त कीचड़ की होली खेलते हुए एक दूसरे पर धूल कीचड़ युक्त बाल्टी उड़ेलकर कीचड़ की धुरंडी होली का आनंद लिया जा रहा था।इसमें मुख्य रूप से ललन कुमार सिंह,बजरंगी कुमार,प्रीति कुमारी,प्रिया कुमारी,काजल, शिवानी,पूनम,जुली पटेल,जेटी न्यूज वरिष्ठ संवाददाता कुमुद रंजन राव आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में एक दूसरे को कीचड़ युक्त होली खेल रहे थे।इस बीच बजरंगी कुमार एवं प्रीतम कुमार राव अपने मोबाइल कैमरे से वीडियो फोटो कैच करने में लगे हुए थे।इस बीच ग्रामीण इलाके के नवादा, बामदेव परघड़ी, बरौनी,उपरामा,मोहना,बाबरचक,रानीटीकर,राजावर,सुजालकोरामा,कोतवाली,सिंहनान,महगामा,रुपसा,खिडडी,खैरा,विष्णुपुर,धर्मायचक,सोहानी,बनगांव,कठचातर,लीलातरी,कठौन,औरहारा,बलथारा,मालती,रनयोद्धा सहित दर्जनों ग्रामीण इलाकों में जमकर धुरंडी होली का आनंद उमंग लेते हुए एक दूसरे को कीचड़,धूल लगाकर गले मिलकर आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में खूब लुफ्त उठाएं।इसके बाद लोगों ने स्नान ध्यान पूजा अर्चना की घर में बने कई प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिए।प्रखंड के एकमात्र लकड़ा गांव में पच्छयारी होली सोमवार 29 मार्च को धुरंडी फिल्म रंगो का त्यौहार दोनों पर्व का आनंद लेते हुए आधा बेला धुरंडी एवं शेष दोपहर के बाद आधा बेला पुआ पकवान खाते हुए रंगों का त्योहार मनाने की परंपरा पश्चिम सभ्यता की तरह चलते चला आ रहा है। पुलिस प्रशासन पुलिस वाहनों एवं पेट्रोलिंग वाहनों के साथ लगातार मुख्य सड़क मार्ग पर गश्त लगा रहे थे।जिसमें बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान,नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां सशस्त्र बल लगातार पैनी नजर रखने में लगे हुए हैं।
रिपोर्ट: कुमार रंजन राव