बांका(रजौन):हीरालाल वॉली वॉल क्लव के द्वारा 26 एवं 27 मार्च को आयोजित सुपरलीग डे नाइट मैच का आयोजन प्रोन्नत मध्य विद्यालय भूसिया खेल ग्राउंड परिसर में किया गया।इस वॉलीवाल खेल में
धौरैया -धनकुंड के परसा,जोठा,वनियाचक,
कठरंग,खिड्डी तथा भूसिया ने भाग लिया।सेमीफाइनल परसा -कठरंग एवं वनियाचक -भूसिया के बीच खेला गया।फाइनल परसा और भूसिया के बीच हुआ।जिसमे भूसिया ने तीन शून्य से फाइनल जीता दर्ज करते हुए शील्ड एवं पुरस्कार पर कब्जा जमा लिया।मुख्य अतिथि के रूप में भूसिया ग्राम निवासी पूर्व मुखिया सह रजौन प्रखंड के जाने-माने वॉली वॉल प्रबुद्ध डॉ.नरेश मोहन पांडेय तथा पूर्व मुखिया शंभूनाथ वर्मा के द्वारा विजेता एवं उप विजेताओं के बीच पारितोषिक वितरण किया गया।वॉलीबॉल मैच कराने में खेल प्रेमी पीयूष उर्फ राकेश कुमार रेफरी की भूमिका निभा रहे थे।इस बीच मैन ऑफ द मैच सूरज कुमार,मैन ऑफ द सीरीज अमित कुमार को नवाजा गया।वॉलीबॉल खेल में विष्णु कुमार,बबलू कुमार यादव,अरविंद पासवान,दीपक कुमार, प्रशांत कुमार,चंदन कुमार,निलेश कुमार,
सिक्कू,गौतम,ब्रजेश आदि खेल का हिस्सा बने रहे।मालूम हो प्रखंड के एकमात्र गांव भूसिया में कई दशकों से वॉलीबॉल मैच का आयोजन करते चला रहा है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव