बांका: बांका जिले के सभी प्रखंडों में सरकारी निर्देश के आलोक में होली का पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर कोरोना गाइडलाइन का भी लगभग सभी जगह पालन किया गया। फिर भी कई जगहों पर एक साथ लोगों ने जमा होकर होली गीतों पर इस पर्व का मजा उठाया। जिले में कुछ जगहों पर होली रविवार को ही मनाई गई थी।ऐसे जगहों पर पुराने बर्ष की विदाई फाल्गुन पुर्णिमा को ही होली मनाते है। जबकि अधिकतर जगहों पर नये बर्ष चैत माह के आने की खुशी में होली का पर्व सोमवार को मनाया गया। चांदन, कटोरिया, बेलहर ,अमरपुर, रजौन, शंभूगंज, सहित कई जगहों पर ग्रामीण इलाकों में होलिया अपनी ढोल करताल,झाल के साथ घर-घर जाकर होली खेलते दिखे। बस स्टैंड सहित कई सार्वजनिक जगहों पर हुई युवाओं की टोली होली के गानों के साथ थिरकते नजर आए। महिलाएं बच्चे और बच्चियां भी एकजुट होकर अपने-अपने घरों और गांव गलियों में ही भूमि के पर्व का आनंद उठाया।
