73 बोतल झारखंड निर्मित शराब बाइक सहित तस्कर गिरफ्तार

बांका (रजौन): गुप्त सूचना पर वाहन तलाशी के क्रम में मुख्य सड़क मार्ग राजावर मोड़ के समीप बाइक की तलाशी लेने के क्रम में डिक्की से 73 बोतल झारखंड निर्मित तीन सौ एमएल का शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार ने कि बाइक के साथ झारखंड चैनाय चक गांव के चंदन तांती को गिरफ्तार कर बाइक और शराब को जब्त करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान,एसआई दीपक पासवान मुख्य से शामिल थे।एक अलग मामले में प्रशिक्षु डीएसपी मुख्य सड़क मार्ग स्थित प्रखंड मुख्यालय के समीप से बालू से लदी ओवरलोडिंग ट्रक को जब्त कर प्रखंड परिसर के में रखवाया गया है।ओवरलोडिंग ट्रक जब्ती मामले में खान निरीक्षक के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट : कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post