बांका(रजौन): होली एवं शब ए बारात पर्व के अवसर पर परदेस रोजी रोजगार की तलाश में गए प्रवासी कामगार घर वापस आ रहे हैं।इसके लिए एसडीओ मनोज कुमार चौधरी एवं एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव सोमवार की शाम आयोजित शांति समिति की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों से पैनी नजर रखते हुए इसकी सूचना पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग को देने के लिए कहा गया है।एसडीओ एवं एसडीपीओ ने बैठक के क्रम में पंचायत प्रतिनिधियों को कहा आप लोग पंचायत के जिम्मेदार व्यक्तियों के रूप में जाने जाते हैं। इस स्थिति में होली पर्व के अवसर पर रोजी रोजगार की तलाश में बाहर गए हुए अक्सर प्रवासी कामगार गांव आते हैं।ऐसे प्रवासी कामगारों पर पैनी नजर रखते हुए कोरोना जांच आदि कराने के लिए भी कहा गया है।एसडीओ एवं एसडीपीओ ने बिहार में शराबबंदी कानून लागू रहने की स्थिति में होली ऐसे महापर्व में लोग शराब सेवन का प्रयास करते हैं। ऐसा किसी भी गांव टोले पंचायत में नहीं हो इसकी भी जवाबदेही तय करते हुए पैनी नजर रखने के लिए भी कहा है। इसके लिए विशेष रूप से सभी थानाध्यक्ष पुलिस इंस्पेक्टर को खोज खबर रखने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव