सीएचसी सहित छह केंद्रों पर 140 व्यक्तियों को लगाया गया कोरोना टीका

बांका(रजौन):रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एडिशनल पीएचसी नवादा बाजार सहित छह केंद्रों पर 60 साल से ऊपर एवं फ्रंट लेबल वर्करों,सीनियर सिटीजनों को कोविड-19 का वैक्सीन लगाई गई।हेल्थ मैनेजर राजेश रंजन ने बताया सरकार एवं विभाग के गाइड लाइन के अनुरूप मंगलवार को रजौन सीएससी 60, एडिशनल पीएससी नवादा 30, मोहना20,मकरमडीह,महदा,कठरंग उप स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 -10 व्यक्तियों को कोरोना टीका दिया गया है।स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन देने के बाद लोगों को 30 मिनट तक स्वास्थ्य विभाग के देखरेख में रखने के बाद ही जाने दिया जा रहा था।टीका लगाने में से ए ग्रेड एएनएम नीलम कुमारी,विमला सिन्हा,मृणालिनी,श्वेता कुमारी, सुमित कुमार सहित कैंप करते हुए सहयोग कर रहे थे।रजौन सीएचसी में कोरोना टीका लेने वाले में प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह मुखिया राघवेंद्र सिंह,रजौन बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता,बीडीओ की पत्नी निशामणि,बीएसओ प्रमोद कुमार,सीडीपीओ सुनीता कुमारी,प्रखंड प्रधान सहायक अनिल कुमार सिंह,मु.हसनैन फारुकी,हेमंत कुमार झा,सुभाष पासवान आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post