17वीं राष्‍ट्रीय पैरा एथलेटिक्‍स चैम्पियशिप फॉर सेरेब्रल पाल्‍सी2021 में विवेक, संदीप, संतोष का जलवा!

बेतिया। बिहार पैरा स्‍पोर्ट्स एसोसिएशन एवं इण्डियन स्‍पोर्ट्स फेडेरेशन ऑफ सेरेब्रल पाल्‍सी एवं के संयुक्‍त तत्‍वाधान में 21 मार्च से पाटलीपुत्रा स्‍पोर्ट्स  कम्‍प्‍लेक्स, कंकड़बाग पटना में चल रही 17वीं पैरा एथलेटिक्‍स चैम्पियनशिप फॉर सेरेब्रल पाल्‍सी आज दिनांक 23 मार्च 2021 को अपराहण 2 बजे सम्‍पन्‍न हो गया।जिसमें मदर लालपरी गुप्ता हैंडीकैप्ड फाउंडेशन, ईलमराम चौक,बेतिया के विशेष खिलाड़ी विवेक कुमार,संदीप कुमार और संतोष चौधरी को खेलने कोच कामेश्वर पटेल के नृतत्व भेजा गया । जिसमे चंपारण के लाल राष्ट्रीय स्तर के खेल में विवेक कुमार ने डिसकस थ्रो में प्रथम(गोल्ड) ,जेवलिन थ्रो में द्वितीय(सिल्वर),शॉट पुट में तृतीय(ब्रान्च)राज्य स्तरीय में विवेक कुमार डिसकस थ्रो, जावेलिन, और शॉट पुट में तीनो में प्रथम(गोल्ड),संदीप कुमार ने भी तीनो खेल में प्रथम (गोल्ड) और संतोष कुमार चौधरी ने जावेलिन थ्रो में प्रथम (गोल्ड)लाकर कुल बारह खेल में से आठ गोल्ड,एक सिलवर तथा एक मे ब्रान्च लाया।संस्था के संस्थापक ने कई सालों के प्रयास से आज तीनो खिलाड़ी ने जिला के नाम डंका बजा दिया।ट्रेन हादसे दोनों पैर खोने वाले संतोष कुमार चौधरी ने गोल्ड लाकर फिर यह साबित कर दिया कि पंखों की हमे जरूर नही , हमे हौसलो से उड़ने आता है, संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि यह तीनों खिलाड़ी चंपारण के  हीरो बन गए है।ज़िला प्रशासन से दिव्यांगजनो का सपना है कि उनका भी स्टेडियम हो जिसमें दिव्यांगजन खिलाड़ी प्रेक्टिस कर और ज्यादा खिलाड़ी संस्था तैयार करे और जिले का देश दुनिया मे फैलाया जा सके। भारत के विभिन्‍न राज्‍यों से आये सभी दिव्‍यांग खिलाड़ीयों ने अपना अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। यह राष्‍ट्रीय पैरा गेम्‍स सरकार द्वारा जारी कोविड 19 गाईडलाइन का पालन करते हुए आयोजन कराया गया। 17वीं पैरा एथलेटिक्‍स चैम्पियनशिप फॉर सेरेब्रल पाल्‍सी का समापन डॉ० विनोद भांति (दिव्‍यांगजन विशेषज्ञ, पटना) द्वारा किया गया। संस्था में मुकेश कुमार, अध्यक्ष संतोष कुमार,राशु कुमारी, अमरेश कुमार, यशपाल ,अशोक कुमार, रविन्द्र कुमार ने दिव्‍यांग खिलाडि़यों का हौसला अफजाई किये।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post