बांका (रजौन) : होली पर्व को लेकर रजौन पुलिस ने मुख्य सड़क मार्ग के विभिन्न चौक चौराहो पर दुपहिया वाहनों से लेकर चार पहिया वाहनों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।जिसमे कुल 37 सौ 50 रुपये फाइन वसूला गया। प्रखंड के औरहड़ा मोड़ पर एसआई दीपक पासवान ने वाहन जांच अभियान के क्रम में वाहनों के डिक्की एवं कागजात की जांच की गई।जांच के क्रम में वाहन की डिक्की को खोल कर अवैध शराब पर विशेष जोर दिया जा रहा था।इस क्रम में 12वसौ 50 रुपये फाइन भी वसूला गया।वहीं,थाना चौक पर रजौन पुलिस ने एसआई विकास कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दोपहिया से लेकर चार पहिया वाहन चालकों से 25 सौ रुपैये फाइन वसूला।आगे से दोपहिया वाहनों के आगे पीछे नंबर व हेलमेट आदि के साथ वाहन को चलाने का सख्त निर्देश दिया जा रहा था।इस क्रम में मुख्य सड़क मार्ग पर वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि होली के पर्व को समीप आते देखकर पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच कराई जा रही है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट