होली एवं शब ए बारात को लेकर शांति समिति की बैठक

 होली एवं शब-ए-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

होली एवं शब-ए-बारात पर्व को लेकर मंगलवार को कटोरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शांति समिति बैठक की अध्यक्षता एसडीओ मनोज कुमार एवं एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिं ने संयुक्त रूप से की। बैठक में बेलहर पुलिस अनुमंडल के सभी थानों के थानाध्यक्ष के अलावा डीजे संचालक एवं दोनों समुदाय के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मौके पर दोनों समुदायों के लोगों ने आपसी सद्भाव को कायम रखते हुए भाईचारे के साथ मिलजुलकर होली पर्व को मनाने का संकल्प लिया। बैठक में एसडीओ ने पर्व के दौरान डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगे रहने की बात कही। निर्देश का पालन नहीं करन कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही होली मिलन समारोह के आयोजन पर रोक लगाए जाने की बात कही। वहीं एसडीपीओ ने कहा कि पर्व के दौरान उपद्रव मचाने वालों के उपर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही वैसे असमाजिक तत्वों को तुरंत पुलिस के हवाले कर जेल भेजा जाएगा। इसके अलावे होली पर्व में शराब बंदी को हर हाल में लागू रखा जाएगा। नियम को उल्लंघन कर शराब बनाकर बेचे जाने एवं पीने वाले उपद्रवियों को किसी भी हालत में नहीं बख्से जाने की बात कही गई। कहीं भी किसी प्रकार की अप्रिय वारदात हो तो तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। इस मौके पर कटोरिया सी ओ सागर प्रसाद, चांदन सीओ कटोरिया थानाध्यक्ष मनीष आनंद, बेलहर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार, चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, सुईया थानाध्यक्ष देवेन्द्र राय, जयपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार राउत, आनंदपुर ओ पी अध्यक्ष सतीश कुमार के अलावा कटोरिया मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, मुखिया नीरज साह, पूर्व पंसस बासुदेव पंडित, ठाकुर कुंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post