बांका (रजौन):रजौन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी मामले में फरार चल रहे प्रखंड अंतर्गत कठरंग गांव निवासी प्रभु यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है।वहीं,दूसरी ओर शराब मामले में गिरफ्तार प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर निवासी रविंद्र दास को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया सोमवार को दोनों गिरफ्तार आरोपित को बांका न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट