बांका(रजौन):बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में समारोह पूर्वक बिहार गाथा के बीच चार पंचायत के चार गांवों में तीन -तीन लाख रुपये की राशि से निर्माण कराए गए सामूहिक शौचालय का चाबी हैंड ओवर कर दिया गया है।बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता ने बताया स्वच्छ भारत मिशन एवं समाज में खुले में शौच करने की कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक शौचालय तीन -तीन रुपये की राशि से सिंहनान पंचायत के अमदाहा,रामपुर,औरहारा पंचायत के औरहारा एवं परघड़ी लकड़ा पंचायत के परघड़ी गांव मैं सार्वजनिक स्थानों पर नव निर्माण कराए गए सार्वजनिक शौचालय को ग्रामीणों के उपयोग के लिए पंचायत के मुखिया एवं संबंधित वार्ड सदस्य के बीच प्रतिनियुक्त व्यक्तियों को चाबी हेड ओवर करा दिया गया है।इस मौके पर प्रखंड ओडीएफ कोऑर्डिनेटर नेहा झा,बीपीआरओ हेमंत कुमार सिंह,बीएसओ प्रमोद कुमार, पंचायत मुखिया राघवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। प्रखंड ओडीएफ कोऑर्डिनेटर नेहा झा ने ग्रामीणों को सामूहिक शौचालय का साफ सफाई,पानी आदि का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है।इस मौके पर ओडीएफ मोटीवेटर अमरजीत कुमार,सुमन,गुंजेश, अंकित,मनीष,मुकेश,सोनी, बंदना,बिपिन बिहारी सिंह,सौरभ कुमार,सौरभ कुमार यादव, रजनीकांत सिंह,नकुल,खुशबू सहित सभी मोटीवेटर आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट