बांका(रजौन): नवादा सहायक थाना अंतर्गत सकहारा पंचायत के वार्ड नंबर 15 टोला बिंडडी टोला विष्णुपुर गांव में रविवार की रात शराब के नशे में धुत होकर टोले के एक व्यक्ति ने गड़ासा चलाकर दो आदमी को मौत के घाट उतारना चाहता था।इस बीच एक व्यक्ति किसी तरह से जान बचाकर भाग निकला। जबकि गांव के बिभो मंडल का पुत्र सोनू मंडल पर गड़ासा से वार करने का प्रयास किया गया।जिस कारण सोनू मंडल जख्मी हो जाने की बात कही जा रही है। टोले के ग्रामीणों ने बताया यह घटना टोले के सुभाष मंडल के दरवाजे पर रविवार की रात करीब नौ बजे शराब सेवन के क्रम में हुई थी।इस घटना से पूरे गांव में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है गड़ासा से वार करने वाला योगी मंडल घर छोड़कर फरार हो गया है।जख्मी के स्वजन ग्राम कचहरी सरपंच को मोबाइल पर सूचना देकर न्याय की गुहार लगाई ।सरपंच ने मामला ग्राम कचरी से बाहर रहने की वजह से थाना जाने की सलाह दी ।मालूम हो डेढ़ दशक पूर्व इसी टोले के सौदागर मंडल,विजय मंडल,जोगना मंडल सहित चार टोले के होनहार युवकों को अपराधियों ने मौत के घाट उतार दिया था।फिर उसी तरह विष्णुपुर टोले में असामाजिक तत्वों का वर्चस्व पहले की तरह बढ़ते जा रहा है।इस कारण पूरे गांव के लोग एक दशक पूर्व की घटना को याद करते हुए फिर से दहशत में जीने को विवश हो रहे हैं।ग्रामीणों ने बताया नवादा सहायक थाना रहने के बाद भी गांव में शराब का बिक्री तस्करी एवं शराब सेवन का धंधा फल फूल रहा है।नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है।थानाध्यक्ष ने बताया मामले की सच्चाई का पता लगाने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।जख्मी डरे सहमे अवस्था में इलाज करवा रहा है।
रिपोर्ट : कुमुद रंजन राव