ऑटो एवं बाइक की टक्कर में पांच जख्मी

 ऑटो एवं बाइक की टक्कर में पांच जख्मी

कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के आरपाथर- मालबथान मुख्य मार्ग पर बूढ़ीघाट के पास शुक्रवार को ऑटो एवं बाइक की सीधी टक्कर में पांच लोग जख्मी हो गए। जख्मी में बाइक पर सवार जयपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव के वृद्ध भुवनेश्वर यादव (65 वर्ष) व पुत्र राजेश यादव (30 वर्ष) एवं कृष्णदेव यादव की पुत्री साक्षी कुमारी (8 वर्ष) जबकि ऑटो पर सवार थाना क्षेत्र के कल्होड़ीया गांव निवासी किशोर यादव की पत्नी रिंकी देवी (35 वर्ष) एवं पुत्री पल्लवी कुमारी (8 वर्ष) शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार दोनों मां-बेटी मालबथान से कटोरिया बाजार आ रही थी। जबकि सामने से बाइक पर सवार तीनों कटोरिया बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। जिससे सभी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए।जख्मी सभी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post