बांका (रजौन):प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाका में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। प्रखंड एवं इसके आसपास के इलाकों में प्रेम एवं भाईचारा का प्रमुख त्यौहार होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।इस क्रम में जमकर अबीर गुलाल रंग उड़े। होली को लेकर सुबह से ही जश्न का दौर शुरू हो गया।प्रखंड के रजौन बाजार,विष्णुपुर,नावादा बाजार आदि जगहों पर कहीं कीचड़ होली तो कही कुर्ता फार होली सुबह से ही जमने लगी एवं धूमधाम व उत्साह पूर्वक मनाया गया।लोग नाचते गाते मस्ती में डूबने लगे दिन ढलने के साथ ही मस्ती परवान पर दिखने को लग रहा था।चार पांच बजे के बाद अबीर गुलाल का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। इस ग्रामीणों ने भगवा गीत गाकर होली का मजा लिया।प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में युवाओं की टोली ढोल बाजे के साथ फगवा गीत गाकर खूब झूमे।और लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।जहां घर-घर में पकवान बना और लोगों ने स्वादिष्ट खाना का आनंद लिया।होली का पर्व शांति से निपटने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए थे।इस क्रम में प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान,नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां होली के दिन विधि व्यवस्था को लेकर चौकस थे।कोविड-19 को लेकर प्रशासनिक आदेशों के अनुसार इस बार बिना डीजे बजे ही प्रखंड क्षेत्रों में शांति पूर्वक होली पर्व मनाई गई।खास तौर पर होली बरौनी,उपरामा,पुनसिया,परघड़ी, बामदेव,नवादा,राजवर,खैरा, खिडडी आदि गांव में जमकर होली का आनंद उठाया गया।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव