बांका (रजौन): रंगों का त्योहार होली के दिन सोमवार को अलग-अलग गांव में हुई घटना में एक वृद्ध महिला की मौत जहां चाय बनाने के क्रम में हो जाने की खबर है।वहीं दूसरी घटना में पुआ पकवान बनाने के क्रम में मासूम बच्चा कढ़ाई में गिरने से झुलस जाने की खबर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव में चूल्हे पर चाय बनाने के क्रम में नंदकिशोर साह 80 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी की मौत सोमवार की सुबह सात बजे हो गई है। थाना में दिए आवेदन में मृतका पति नंदकिशोर साह एवं पुत्र अशोक साह ने बताया है सोमवार की सुबह सात बजे चाय चूल्हे पर बना रही थी। इसी बीच आपका लपेट साड़ी में पकड़ लिया।जिस कारण मौके पर ही मौत हो गई। सावित्री देवी पहले से ही बीमार चल रही थी।मृतका का स्वजन काफी गरीब असहाय रहने की वजह से तो का पहाड़ टूट पड़ा है।दूसरी घटना सोमवार को ही रजौन बाजार मुख्य सड़क मार्ग मोदी हाट के ठीक सामने पूरब स्थित रंगो के त्योहार होली के दिन पुआ पकवान बनाने के कर्म में सीता राम साह होटल वाले के घर मे नीरज कुमार का तीन वर्षीय पुत्र ओम कुमार कढ़ाई में गिर जाने से झुलस गया।सोमवार को प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराने के उपरांत मंगलवार को स्थिति नाजुक देख भागलपुर रेफर कर दिया गया है।मासूम बच्चा कढ़ाई में झुलसने से परिजन एवं स्वजन दहाड़ मार कर रोते बिलखते बुरा हाल हो रहा है ।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव