बांका (रजौन): रंगों का त्योहार होली के दिन छापेमारी के क्रम कई गांव से रजौन एवं नवादा थाना पुलिस ने देसी विदेशी शराब बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा सहायक थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने पुलिस पदाधिकारी एवं शस्त्र बलों के सहयोग से 50 केजी महुआ फूल के साथ जगदीशपुर सनहौला सड़क मार्ग स्थित कोतवाली चौक बस स्टैंड के समीप सोमवार की सुबह नौ बजे भागलपुर मसुदनपुर थाना अंतर्गत मनियार पुर गांव के ध्रुव कुमार एवं अंगारी लालूचक गांव रिंकू कुमार को धर दबोचा गया। सघन छापेमारी के क्रम में प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार,थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान,एसआई दीपक पासवान ने सर्वप्रथम शराब के नशे में धुत टेकनी गांव के अशोक मंडल को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।इस प्रकार जारी छापेमारी अभियान में कठौन मोड़ के समीप से 85 बोतल झारखंड निर्मित शराब बरामद किया गया। इस बीच मौके का लाभ लेते हुए शराब तस्कर लीलातरी गांव के बजरंगी कुमार भागने में कामयाब रहा।मड़नी गांव में दयानंद राय को 27 बोतल झारखंड निर्मित शराब के साथ मौके पर पकड़ा गया।कठौन गांव में ही राजू दास एवं संजीव दास के घर से 10 -10 लीटर शराब बरामद किया गया।मौके का लाभ लेते हुए दोनों शराब तस्कर फरार हो गया है। इस प्रकार मुख्य सड़क मार्ग स्थित संझा गांव से बाइक के साथ आठ बोतल विदेशी शराब बरामद की है। इस एवज में शराब तस्कर जगदीशपुर निवासी विष्णु राय एवं भागलपुर रामनगर मोहल्ले के देवेंद्र सिंह को आरोपित किया गया है। दोनों शराब तस्कर मौके का लाभ लेकर फरार हो गए हैं।प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया शराब से धुत अशोक मंडल को अल्कोहल जांच उपरांत जेल भेज दी गई है।जबकि शराब बरामद की मामले में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार शराब तस्कर को जेल भेजी जा रही है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव