बांका (रजौन): कठचातर -लीलातरी अंतर्गत उपरामा गांव में होली के दिन अचानक आग लग जाने से चार घरों में रखें करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है।जानकारी के अनुसार उपरामा गांव निवासी रघुनंदन पासवान ,चक्रवर्ती पासवान,मंटू पासवान एवं प्रकाश राम के फूस के धरो में अचानक आग लग गई।ग्राम निवासी अंजनी कुमार चौधरी ने बताया एक घर में देखते ही देखते आग ने चार घरो की अपने लपटों में ले लिया।इसकी सूचना बांका अग्नि सामक जत्था को दी गई।आग की लपटें तेज होता देखकर ग्रामीणों द्वारा भी बुझाने की प्रयास की गई।तब तक फुस का चारों घर जलकर राख हो चुका था।सूचना पर अमरपुर अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंचकर आग काबू पाया गया।लेकिन तब तक घर के सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।इस अगलगी में चार घरों में रखे तीन लाख रुपये की संपत्ति स्वाहा हो गई है।आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव