विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

 विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन फोटो


 चांदन (बांका):अष्टम् कक्षा से उत्तीर्ण हो चुके छात्र एवं छात्राओं के सम्मान में कन्या मध्य विद्यालय मे विदाई सह सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन बी डी ओ दुर्गा शंकर ,थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार व बी ई ओ सुरेश  ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथियों के सम्मान में स्वाति व रचना द्वारा गाये गये "आप आये चमन में बसंत आ गया" स्वागत गीत से किया गया।  फिर "राधा क्यों ना जले " गीत पर स्वाति और कंचन की आकर्षक प्रस्तुति के साथ सुधांशु व सूरज के रिकाॅर्डिंग डांस के बाद सूरज और स्वाति की टीम द्वारा प्रस्तुत प्रहसन ने कार्यक्रम में चार चांद लग गया ।ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया और शिक्षकों की कर्तव्य निष्ठा पर प्रकाश डालते हुए उनकी जिम्मेवारियों को गिनाया।उन्होंने कहा कि बच्चे को एक स्वप्न दिखाना और योग्यता के अनुसार उसे तैयार करना  शिक्षकों का मुख्य कर्तव्य है ।बी डी ओ दुर्गाशंकर ने बच्चों के चरित्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। कार्यक्रम का संचालन आनन्द कुमार ने किया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य आदित्य कुमार ,संकुल समन्वयक कन्या मध्य विद्यालय पंकज पाण्डेय पिंकू , शिक्षिका इन्दिरा कुमारी ,संजीवनी कुमारी ,एस एस  हरिजन ,सचिव वि शि स गीता देवी व शिवनन्दन मंडल मुख्य रूप से मौजूद थै।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post