बांका (बेलहर): बांका जिले के बेलहर प्रखंड के अंतर्गत घोरबहिया पंचायत पूर्व मुखिया एवं भावी मुखिया प्रत्याशी राजहंस पंडित ग्राम तिलकपुर जो अपनी जमीनी कार्य को लेकर हरिकुरा गांव गए थे। जब बुधवार देर शाम वहां से वापस लौट रहे थे तभी जिलेबिया मोड़ के समीप एक तीखे मोड़ पर दो अनजान व्यक्ति ने वाहन रोकने का इशारा किया। वाहन रोकते ही उसे गाड़ी से नीचे उतार दिया हाथ दिया। नीचे उतरने के बाद दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच उक्त युवक ने पूर्व मुखिया को पिस्टल सटा दिया तभी राजहंस पंडित ने रिवाल्वर पर किसी तरह कब्जा किया तो दूसरे व्यक्ति ने उन पर गोली चलाने का आदेश दिया। आदेश देने के बाद राजहंस पंडित वहां से भागने लगे भागने के क्रम में एक अपराधी ने उस पर गोली चला दिया ।जिससे वह गोली पूर्व मुखिया के हाथ मे लगी। वहां से भाग कर जख्मी मुखिया हरिपुरा गांव चला गया और वहां जाकर उसने गांव के लोगो को फोन किया। फिर उसे कुछ लोगो ने बेलहर अस्पताल लाया।जहां अस्पताल में उसकी गंभीर देख कर हालत खतरे से बाहर देख कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट
