मारपीट की घटना में दो जख्मी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के तेलंगवा गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना में दो जख्मी दोनो पक्षोंं का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से कटोरिया थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्रथम पक्ष के रामदेव यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर छोटे भाई सुखदेव यादव ,आझोला देवी, विकास यादव के विरुद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है कि मैं किसी काम से बाहर गया था। घर में मेरी पुत्री को अकेला पाकर सभी नामजद अभियुक्त ने बेवजह मारपीट कर सर फोड़ दिया। वहीं दूसरी पक्ष के सुखदेव यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर रामदेव यादव ,सियादेवी ,गुड़िया कुमारी के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है ।दिए गए आवेदन में बताया है कि नामजद अभियुक्त बेवजह गाली गलौज कर रहे थे। जब हम लोग विरोध किए तो ईट, पत्थर से मार कर जख्मी कर दिया । घटना को लेकर आसपास के ग्रामीण जुटे और दोनों पक्षियों को शांत कराया है कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।