कटोरिया पुलिस ने एक जिंदा बम बरामद की

 कटोरिया पुलिस ने एक जिंदा बम बरामद की 

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के भोडसार भेलवा पंचायत अंतर्गत बेहराबांंक गांव में सोमवार को एक तरफ ग्रामीण होली के अवसर पर  ढोलक एवं झाल बजाने में  मस्त थे। उसी दौरान दिन के लगभग 2 बजे गांव के बगल जंगल में जोरदार बम विस्फोट से पूरा गांव थर्रा गया।  किसी अनहोनी घटना को लेकर गांव के लोग अपने अपने घरों में दुबक गए। बम विस्फोट की घटना का समाचार कटोरिया थाना को दी गई। सूचना मिलते ही एएसपी अभियान अयोध्या सिंह, बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह एवं कटोरिया थाना अध्यक्ष प्रशिक्षु डीएसपी मनीषा आनंद दल बल के साथ बेहराबाक जंगल विस्फोट स्थल पर पहुंचे । पुलिस दल ने जंगल को चारों ओर से घेर लिया और जांच करने लगा, जांच के क्रम में एक जिंदा बम बरामद हुआ ।जिसे बम निरोधक दस्ता ने जिंदा बम को निष्क्रिय कर दिया गया । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है। बेहराबांंक गांव में गत 12 फरवरी  2021 की रात्रि किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के उद्देश्य योजना बनाने के दौरान बम विस्फोट होने से एक युवक पवन यादव 26 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिसका प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया था ।घटना को लेकर गांव के ही मुकेश यादव के बयान पर कटोरिया थाना में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसमें बताया गया हें कि  तीनो लोग खूंखार अपराधी है। किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के उद्देश्य से बम बना रहा था । कटोरिया पुलिस इस मामले को गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post