होली एवं शब ए बरात को लेकर निकाली गई फ्लैग मार्च

बांका (रजौन): होली पर्व एवं  शब ए बरात शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर रजौन - नवादा सहायक थाना क्षेत्र में चार थाने की पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाली।फ्लैग मार्च बीडीओ गुरुदेव प्रसाद गुप्ता व पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। रजौन,नवादा,धनकुंड,धोरैया थाना द्वारा यह फ्लैग मार्च प्रखंड के रजौन बाजार थाना चौक बस स्टैंड से लेकर मुख्य सड़क तेरह माइल,
टेकनी,रायपुरासिंहनान,खुशहालपुर,हरना,महगामा,नबादा,रानीटीकर,बामदेव  सहित ग्रामीण इलाकों में निकाला गया।इस फ्लैग मार्च में बाजारों व ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर लोगों को होली का पर्व को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई।फ्लैग मार्च में चार थाने की पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।इसमें बीडीओ,पुलिस इंस्पेक्टर,नवादा थानाध्यक्ष मु.नसीम खां,रजौन थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान के अलावे धोरैया व धनकुंड पुलिस वाहन के साथ अन्य पुलिस के जवान शामिल थे।फ्लैग मार्च के क्रम पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया होली,शब ए बरात पर्व में शराबियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।शांति व्यवस्था भंग करने वालों की खैर नहीं रहेगी।बीडीओ ने बताया उपद्रवियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।आम जनों प्रखंड वासियों की सुरक्षा को लेकर फ्लैग मार्च किया गया है। होली एवं शब ए बरात पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक पैमाने पर इंतजाम कर रखे हैं।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post