दस लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

 दस लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार 

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता के निर्देश पर होली पर्व को  लेकर नक्सली क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था। निर्देश का पालन करते हुए बीते रात्रि सुईया पुलिस ने छापामारी के दौरान 10 लीटर महुआ का देसी शराब जप्त किया जबकि मौके पर ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व सुईया थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय पुलिस वालों के साथ कर रहेथे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि धवाना गांव में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना सदलबल के साथ धनाना गांव पहुंचा। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी भागने लगा। जिसे खदेड़ कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कारोबारी के निशानदेही पर 10 लीटर महुआ का देसी शराब जप्त किया गया।  इस कार्रवाई से अवैध शराब बेचने वाले एवं पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post