एसपी ने किया कटोरिया थाना का दे रखा है

 एसपी ने किया कटोरिया थाना का निरीक्षण।


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता कटोरिया थाना परिसर शनिवार को पहुंचे। थाना पहुंचते ही उन्हें बेलहर अनुमंडल के एसडीपीओ प्रेमचंद्र की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक को गॉड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। उसके बाद बेलहर पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों के थानाध्यक्षों एवं ओपी अध्यक्ष के साथ बैठक की गई।   बैठक में एसपी ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को नक्सल प्रभावित, अति संवेदनशील, व सामान्य बूथों का भौतिक सत्यापन करने , जमानत करा कर आए  अपराधियों पर निगरानी रखने ,साथ ही वांछित अपराधियों के विरुद्ध सीसीए का प्रस्ताव भेजने, इसकेअलावा चुनाव को लेकर अपने थानों के लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, क्षेत्र में नियमित गश्ती एवं वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही थानाध्यक्षों को अपने क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों की सूची तैयार करने को कहा। वहीं आगामी  पंचायत चुनाव को देखते हुए वारंटियों की गिरफ्तारी एवं कुर्की जप्ती पर कार्रवाही करने की बात कही। साथ ही नक्सल गतिविधि, बैंक व एटीएम पर पैनी नजर रखने को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किया गया। इधर होली पर्व को देखते हुए  शराब व अवैध बालू उठाव पर हर हालत में सरकार के नियम को बरकरार रखने को कहा गया। उन्होंने अपराध नियंत्रण में जनता के सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाने की ओर कार्य करने को कहा। मौके पर कटोरिया इंस्पेक्टर मोहम्मद इमानुल्लाह, कटोरिया थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मनीष आनंद, प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार, बेलहर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमा सुईयां थानाध्यक्ष देवेन्द्र राय , आनन्दपुर ओपी अध्यक्ष सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post