सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत
कटोरिया से अरविंद प्रताप सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया बाजार के देवघर रोड स्थित जमुआ मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फुरगंज (बरैठा) गांव के विनय पाठक का 35 वर्षीय पुत्र बंटी पाठक एवं जख्मी गांव के गौशंकर पाठक का पुत्र शिक्षक रंजीत कुमार पाठक (40 वर्ष) बताया गया है। घटना को लेकर जख्मी युवक ने बताया कि जमुआ मोड़ के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों से मिलते ही कटोरिया थानाध्यक्ष मनीष आनंद सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा बाइक चालक के शव को कब्जे में लेकर जख्मी युवक को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक कृपा सिंधु द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए बांका रेफर कर दिया गया।
