गरीब परिवार को मिला 5,37,584 रु का बिजली बिल

 बांका (चांदन): परिवार पालने के लिए दर-दर भटक कर मजदूरी करने वाले एक परिवार को बिजली बोर्ड ने ऐसा झटका दिया है कि पति पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है ।मामला गौरीपुर पंचायत के हरिजन बहुल गांव तुर्की की है। यहां के गरीब परिवार टिपन दास  को बिजली विभाग की ओर से 5,37,584 का बिल थमा दिया गया है। बिल को लेकर एक सप्ताह से लगातार दर-दर भटकने के बाद कहीं से कोई निदान नहीं होने पर पति पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। टिपन दास और उसकी पत्नी रुबिया देवी एक झोपड़ी में रहने वाले गरीब परिवार के सदस्य हैं। जिसका पुत्र भी उसके साथ नहीं रह कर अलग रहता है। घर में एक बल्ब जलता है जिसके बिल का भी वह बराबर भुगतान कर रहा है ।अचानक उसे 537,584 से अधिक का बिल मिल गया टीपन दास ने बताया कि जिस दिन से बिल मिला है उस दिन से सभी कार्यालय भटक चुके हैं। लेकिन सभी सिर्फ आश्वासन देते हैं। उस परिवार की क्षमता इतनी है कि पूरा घर बेचने के बाद भी बिल का भुगतान नहीं हो सकेगा। इस संबंध में कनीय अभियंता राजाराम प्रसाद ने बताया कि बिल की शिकायत मिलने पर निश्चित रूप से निदान कर दिया जाएगा।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post