कटोरिया हाई स्कूल के भूतपूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक का निधन
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया हाई स्कूल के भूतपूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक जगदीश साह का आकस्मिक निधन शुक्रवार को मायागंज में इलाज के दौरान हो गया। वे 80 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार लंबे समय से वे बीमारी से जूझ रहे थे। गुरुवार को गंभीर हालत में उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके शव को कटोरिया स्थित उनके आवास पर लाया गया। जहां मृत आत्मा के अंतिम दर्शन के लिए आसपास के लोगों का तांता लग गया। वे अपने पीछे पोते- नाती सहित भरे पूरे परिवार को छोड़कर चले गए।