दो बाइक की सीधी टक्कर में दो जख्मी
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर राजवाड़ा ओवर ब्रिज के निकट दो बाइक की सीधी टक्कर में दोनों चालक जख्मी। दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में जख्मी युवक शंकर यादव के पुत्र कुंदन कुमार ग्राम तरैया थाना बेलहर जिला बांका जख्मी ने बताया कि कोडरमा से अपने बाइक द्वारा अपना घर बेलहर थाना क्षेत्र के तरैया गांव जा रहे थे। जैसे ही राजवाड़ा ओवर ब्रिज के पास पहुंचे सामने से देवासी गांव के उमेश यादव के पुत्र अजय यादव ने सामने बाइक में टक्कर मार दिया । जख्मी युवक अजय यादव ने बताया कि कटोरिया बाजार से अपना घर देवासी गांव जा रहे थे।जैसे ही राजवाड़ा ओवर ब्रिज पर पहुंचे सामने से बाइक चालक ने धक्का मारकर जख्मी कर दिया। दोनों जख्मी को स्थानीय लोगों के सहयोग से कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों का प्राथमिक उपचार डॉक्टर दीपक भगत ने किया ।चिकित्सक ने बताया कि दोनों युवक खतरे से बाहर है ।कुंदन कुमार को आंख में चोट लगी है। जबकि अजय कुमार का बाया हाथ टूट गया है ।दोनों का गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गया है। कटोरिया पुलिस ने दोनों गाड़ी को जप्त कर कटोरिया थाना परिसर ले आया है।
