बांका (चांदन): बांका जिले के चांदन प्रखंड के दक्षिणी वारने पंचायत के भेरोडीह मध्य विद्यालय में टीसी प्रमाणपत्र देने के नाम पर प्रति छात्र 200 रु अवैध वसूली की खबर की सच्चाई जानने स्कूल पंहुचे एक मीडियाकर्मी पर प्रधानाध्यापक भड़क गये। उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने मीडियाकर्मी के साथ न सिर्फ गाली गलौज किया बल्कि उन्हें धक्का देकर स्कूल से बाहर कर दिया।इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद जिले सहित प्रदेश भर के मीडियाकर्मी ने उस दोषी शिक्षक पर तत्काल कार्यवाई की मांग तेज कर दिया है। मामले के संबंध में बताया जाता है कि मध्य विद्यालय भैरोडीह के प्रधानाध्यापक संजय कुमार साह और एक शिक्षिका साधना कुमारी द्वारा टीसी के नाम पर प्रति छात्र 200 वसूला जा रहा था। कुछ अभिभावकों ने इसकी जानकारी मीडिया वालों के दिया। इसी सूचना पर एक मीडियाकर्मी उमाकांत पोद्दार स्कूल गए और उन्होंने प्रधानाध्यापक से इस संबंध में जानकारी लेनी चाही तो वे आपे से बाहर हो गए और मीडिया कर्मी के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया। कुछ कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया। जिससे पत्रकारों में काफी खलबली मच गई ।जिले के कई पत्रकारों ने जल्द से जल्द अपने संघ द्वारा दोषी शिक्षक पर कार्यवाही की मांग उठा दी है। इस संबंध में शिक्षक संजय कुमार का कहना है कि बिना कोई परिचय के स्कूल में प्रवेश कर फोटो और वीडियो बनाने के लिए अनुमति की बात कही तो उन्होंने इसे अपना अधिकार बताया फिर भी उनके द्वारा कोई अभद्र व्यवहार नहीं किया गया और सारा आरोप पूरी तरह झूठा है।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट
