53 पेटी विदेशी शराब के साथ वाहन जब एवं कारोबारी गिरफ्तार

 53 पेटी विदेशी शराब के साथ वाहन जप्त एवं कारोबारी गिरफ्तार।

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के सुपाहा  गांव में बीते दिन मंगलवार रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर कटोरिया पुलिस ने 53 पेटी विदेशी शराब सहित एक स्कॉर्पियो वाहन जप्त किया गया जबकि एक कारोबारी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दो कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा ।जिसमें गिरफ्तार कारोबारी सुईया थाना क्षेत्र के बेलहर प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के  कटहारा गांव निवासी पानेश्वर यादव का पुत्र शिव शंकर यादव बताया गया। स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर GJ05CG8779है। शराब भरी स्कॉर्पियो झारखंड के देवघर से चांदन बघावा पहाड़ रतनपुर जंगल के रास्ते से बेलहर  ले जा रहा था। जिसमें ग्रामीणों के पहल


पर कटोरिया पुलिस को सूचना दी गई ।सूचना मिलते  ही बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह कटोरिया प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मनीष कुमार आनंद सहायक अवर निरीक्षक सरबी कुमार यादव व पुलिस बालों ने कटोरिया सिमुलतला मुख्य मार्ग  स्थित सुपाहा गांव में छापामारी अभियान चलाकर  स्कॉर्पियो चालक को रोकने पर चालक तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की  पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया जिससे कारोबारियों का खौफनाक मंसूबा  से पुलिस दुर्घटना होने से बाल बाल बची। बेलहर  एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह ने बताया की ग्रामीणों की गुप्त सूचना पर सुपाहा गांव में पुलिस गश्ती दल लगाकर आने जाने वाले सभी वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें देवघर की ओर से सुपाहा गांव के रास्ते से  एक स्कॉर्पियो आ रही थी। स्कॉर्पियो को हाथ देने पर काफी तेज गति से भागने की कोशिश की पिछा करने पर  एक कारोबारी को गिरफ्तार किए एवं 53 पेटी विदेशी शराब के साथ बाहन को जप्त  की गई ।जबकि दो कारोबारी भागने में सफल रहा ।यह सफलता पुलिस को तव मिली जब ग्रामीणों की सहयोग मिली

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post