भूमि पर अवैध कब्जा के विरुद्ध आवेदन

 भूमि पर अवैध कब्जा के विरूद्ध आवेदन

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के तेलंगवा गांव के एक  व्यक्ति ने  जमीन पर अवैध कब्जा, मारपीट एवं जान मारने की धमकी देने के विरूद्ध बुधवार को थाना में आवेदन दिया है। जिसमें गांव के ही गोतिया साफली यादव के पुत्र मोहन यादव, सोहन यादव व जयप्रकाश यादव, मोहन यादव के पुत्र सुमन यादव एवं सोहन यादव के पुत्र शैलेन्द्र यादव को नामजद एवं दस से पंद्रह अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। बताया कि आवेदक के पिता सहित नामजद अभियुक्त के पूर्वज सहित छह लोगों ने मिलकर कटोरिया अंचल के बैलोनी मौजा में एक जमीन खरीदी थी। नामजद अभियुक्तों द्वारा आवेदक के जमीन को भी कब्जे में लेकर एक मोबाइल कम्पनी से टावर लगाने का एग्रीमेंट किया गया है। टावर का निर्माण कार्य जारी है। आवेदक द्वारा कार्य करने से मना किया गया तो नामजद अभियुक्त के साथ हथियार से लैस होकर मौके पर मौजूद अपराधिक प्रवृति के अज्ञात दस से पंद्रह लोगों ने गाली- गलौज देते हुए मारपीट की। साथ ही आवेदक के घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post