फसल चढ़ाने के विवाद पर एक महिला के साथ मारपीट

 फसल चलाने के विवाद पर एक महिला के साथ मारपीट 

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी पंचायत अंतर्गत सुपाहा गांव में मंगलवार को फसल चराने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला विनोद दास के पत्नी संजू देवी ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर गांव के ही किशन दास के पत्नी प्रतिमा देवी बिशो दास के पत्नी ललिता देवी एवं मनोज दास ग्राम सुपाहा के विरुद्ध कार्रवाही की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में बताया है मेरा चना का फसल बकरी द्वारा खाकर बर्बाद कर रहा था ।जब बकरी मालिक को फसल बर्बाद  करने के संबंध में बोलने गए तो उल्टे ही मेरे साथ गाली गलौज धक्का-मुक्की कर जमीन पर गिरा दिया। और धमकी भी दिया कि तुमको जहां जाना है जाओ हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो। इस तरह का घटना अंजाम पूर्व में ही भी कई बार मेरे साथ नामजद अभियुक्त द्वारा   अंजाम दे चुका है । कई बार गांव में इस घटना को लेकर पंचायती भी हुआ है ।उसके बावजूद भी पंचों का बात नहीं माना गया। दबंग व्यक्ति होने के चलते कार्रवाही नहीं होने पर पुनः घटना का अंजाम दिया है। कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post