चांदन की नन्दनी ने बढाया बांका का सम्मान

 बांका :प्रखंड मुख्यालय के पांडेय टोला निवासी रूपेश कुमार पांडेय की पुत्री नन्दनी कुमारी को इंटरमीडिएट कला में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सोमवार को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर नन्दनी कुमारी को जिलाधिकारी सुहर्ष भगत,पूर्व भूमि सुधार मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल औऱ खुद बेलहर विधायक मनोज यादव ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान से नन्दनी ने चांदन प्रखंड के नाम रोशन करने के साथ बांका जिले का नाम भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढाया है।इस अवसर पर प्रोजेक्ट कन्या विद्यालय की प्राचार्या सुमन सिंह ने बताया कि अपने विद्यालय की छात्रा नन्दनी पढ़ने में काफी तेज थी और आशा के अनुरूप उसने विद्यालय के साथ साथ हम शिक्षक और सभी शिक्षिका को भी काफी खुश होने का मौका दिया है। इस अवसर पर गरिमा संस्था के अध्यक्ष अभय चन्द्र आजाद,आशुतोष,उदय वर्मा,चन्द्रमोहन पांडेय,ने भी बधाई दिया है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post