दो गांवों में कलश शोभायात्रा के साथ विष्णुपुर एवं राजावर में भागवत कथा प्रारंभ

 (रजौन): कोविड-19 का पालन करते हुए सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप राजावर एवं सकहारा पंचायत के विष्णुपुर गांव में भागवत कथा प्रारंभ हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजावर गांव में भागवत काली मंदिर सब्जी हाट परिसर में 30 मार्च को कलश शोभायात्रा के साथ संगीतमय सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ प्रारंभ हुआ है।कलश यात्रा में 251महिलाएं माथे पर कलश लेकर तिलकपुर शिवालय स्थित सरोवर में पवित्र जल भरकर वापस आया।कथावाचक मथुरा से आए हुए भागवत शरण जी कथा कह रहे हैं।संगीतमय सप्ताह कथा ज्ञान्या का शुभारंभ फीता काटकर स्थानीय राजद विधायक   भूदेव चौधरी ने किया है।इस मौके पर जिप सदस्य राम दुलारी देवी, पूर्व जिप सदस्य वीरेंद्र उर्फ भोला यादव,मुखिया रीना कुमारी,राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह, प्रो.उमाशंकर रजौन उत्तरी जिला परिषद संभावित प्रत्याशी गुड़िया देवी,मुकेश उर्फ विनोद सिंह, विकास सिंह सहित काफी संख्या में धर्म प्रेमी भक्तगण श्रद्धालु उपस्थित थे।संगीत मय सप्ताह कथा का आचार्य गुड्डू सिंह को बनाया गया है।इस प्रकार बुधवार को सकहारा पंचायत के विष्णुपुर गांव में भागवत सप्ताह ज्ञान भक्ति यज्ञ कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है। विष्णुपुर गांव नवादा एवं धनकुंड  दो थाना के सीमा पर अवस्थित रहने की वजह से कलश शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर दोनों थाना के नवटोलिया -अरसंड्डा,कोतवाली चौक होते हुए धनकुंड धाम परिसर पहुंचा।धनकुंड सरोवर से कलस में पवित्र जल भरते हुए वापसदेवैया,सीनपुर,सीवनचक,मोहन पूर गांव होते हुए वापस यज्ञ स्थल पहुंचा।कलस यात्रा शोभायात्रा में गांव के 201महिलाएं,कुमारी कन्या,युवतियां आगे-आगे घुड़सवार नृत्य,बैंड बाजा के बीच थिरकते नाचते गाते राधे राधे जय घोष के बीच जाते और आते गए। कलश शोभायात्रा में कथावाचक बनगांव सीताराम विवाह महोत्सव आयोजन कर्ता सह डीएन सिंह कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. महेश प्रसाद सिंह,आशुतोष उर्फ बादल राव,धर्मपत्नी अंजीरा कुमारी,विनीता देवी,संतोष कुमार राव,पवन कुमार राव,नीरज कुमार,मुकेश कुमार राव,विशाल पाल,रामरूप दास,मांगन दास, पूर्व प्रमुख सह जिप सदस्य सुमन पासवान,पूर्व मुखिया अरुण कुमार सिंह,सकहारा पंचायत मुखिया संभावित प्रत्याशी सुमन देवी,जय चंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कोविड-19 के अनुसार मास्क पहनकर शोभा यात्रा में शिरकत कर रहे थे।भागवत कथा राजावर गांव में सुबह 10 से एक बजे एवं संध्या सात से 10 तक दो पाली में होने जा रही है।इस प्रकार विष्णुपुर गांव में सुबह नौ से एक बजे तथा संध्या आठ से 11 बजे रात्रि तक दो पाली में होना सुनिश्चित हुआ है।राजावर गांव का भागवत कथा पांच अप्रैल एवं विष्णुपुर गांव का भागवत सप्ताह ज्ञान भक्ति छह अप्रैल की रात्रि श्री सीताराम विवाह महोत्सव के साथ संपन्न हो जाएगा।दोनों गांव में भागवत कथा को लेकर काफी उत्साह उमंग का वातावरण बना हुआ है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post