प्रारंभिक विद्यालय के बच्चों के लिए मास्क विद्यालय प्रधानों को कराया गया उपलब्ध

बांका (रजौन): कोरोना वैश्विक महामारी के बीच कोविड-19 से बचाव के लिए प्रारंभिक विद्यालय के बच्चों के लिए जीविका द्वारा उपलब्ध कराए गए मास्क का वितरण बीआरसी परिसर में बुधवार से कैंप करते हुए बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा द्वारा प्रारंभ कर दिया है।बीआरपी संजय कुमार झा ने बताया कि 31 हजार बच्चों के लिए मास्क उपलब्ध कराए गए। यह मास्क प्रारंभिक विद्यालयों के पर कक्षा एक से लेकर पंचम तक के बच्चों को प्रति बच्चे को दो -दो पीस मास्क उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।बुधवार को धौनी-बामदेव सीआरसी अंतर्गत पड़ने वाले प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों के बीच मास्क उपलब्ध कराया गया है।मास्क का वितरण के क्रम में बीईओ,बीआरपी,प्रखंड साधन शिक्षक विनय प्रसाद,नवीन चंद्र झा,चांदनी,सीआरसीसी वीरेंद्र कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।बीआरपी ने बताया कि गुरुवार को तीन सीआरसी अंतर्गत पड़ने वाले प्रारंभिक विद्यालय प्रधानों के बीच मास्क को उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह अभियान मास्क बितरन तक जारी रहेगा।बीईओ ने बताया इसके पूर्व मध्य विद्यालय के वर्ग कक्षा छठा से लेकर अष्टम तक के बच्चों के बीच प्रति बच्चे दो दो पीस के हिसाब से वितरण किया जा चुका है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post