290 लोगों को लगाया गया कोरोना टीका

बांका(रजौन):बांका:कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण लगाया जा रहा है।होली के बाद पुनः कोरोना वैक्सीन कार्य जारी रखते हुए बुधवार को रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं एडिशनल पीएससी नवादा बाजार सहित छह केंद्रों पर 290 व्यक्तियों को कोरोना का टिका दिया गया।टीका 45 साल से उपर वाले व्यक्तियों को छह केंद्रों पर वैक्सीन दिया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि बुधवार को छह केंद्रों पर कुल पहले व दूसरे डोज के रूप में 290 लोगों को कोरोना वैक्सीन दिया गया। स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना का टीका देने के बाद लोगों को 30 मिनट तक स्वास्थ्य विभाग के देखरेख में रखने के बाद ही जाने दिया जा रहा था।टीका लगाने में से ए ग्रेड एएनएम नीलम कुमारी,विमला सिन्हा,मृणालिनी,श्वेता कुमारी, सुमित कुमार सहित कैंप करते हुए सहयोग कर रहे थे।स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि होली के पूर्व  महदा लकड़ा में 120 लोगों को टीका लगाया गया था।अब तक मे करीब 60 एवं 45 से ऊपर छह हजार लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post