बांका-(रजौन): हरचंडी- अमहारा अंतर्गत बलथारा गांव में बुधवार को आवारा कुत्ते ने हमला करके विद्याधर झा की 60 वर्षीय पत्नी नूतन देवी, जगदीश हरिजन की 55 वर्षीय पत्नी सियावती देवी, यशोदा देवी(62),रंभा देवी(52), बौनी ठाकुर का 15 वर्षीय पुत्र सोनू ठाकुर को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। यहां तक आवारा कुत्ते ने हमला करके रजौन प्रखंड कर्मी अजय कुमार झा के गाय की बछड़ी को भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया है।सभी जख्मी का इलाज के लिए स्वजन रजौन सीएचसी केंद्र लाने की बात कही है।ग्रामीण कुंज बिहारी झा ने बताया कि बलथारा गांव में आवारा कुत्ते के आतंक से ग्रामीण काफी भयभीत है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव