बांका (रजौन):होली के बाद भी शराब की खेप जारी है।बुधवार को सहायक थाना नवादा बाजार की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर नवादा-बामदेव सड़क मार्ग स्थित गोसाईचक बहियार के समीप से झारखंड निर्मित 196 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नवादा थानाध्यक्ष मु.नसीम खां ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर नवादा बाजार मुसहरी टोला निवासी शराब तस्कर वादृष्य मांझी को एक बोरे में रखे 196 बोतल तीन सौ एमएल का लैला देसी शराब झारखंड निर्मित के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।बताया जा रहा है नवादा बाजार के शराब तस्कर माथे पर मूड़ी के बोरे में शराब को लेकर जा रहे थे।इसी क्रम में पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर धर दबोच लिया गया।मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।इस कार्रवाई से नवादा ग्रामीण इलाके के शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव