बांका:जिला एडभोकेट एसोसिएशन में अपनी पुरानी परम्परा को कायम रखने के लिए सभी अधिवक्तागण लगातार प्रयासरत है।इस जिला एसोसिएशन में आज तक अध्यक्ष,सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों के चुनाव के लिए सर्व सम्मति ही बनती रही है। इस बर्ष भी होने वाले चुनाव के लिए जयप्रकाश सिंह को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है।नव निर्वाची पदाधिकारी द्वारा शनिवार को सभी सदस्यों की एक बैठक बुलाई गई है। जिसमे मुख्य रूप से सर्वसम्मति के अध्यक्ष, सचिव के चुनाव के लिए विचार विमर्श किया जाएगा।अभी तक कि चर्चा में महेश्वरी प्रसाद यादव के सचिव और विनोद झा के अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना दिख रही है। पर शनिवार की बैठक के बाद ही अंतिम निर्णय पर मुहर लगेगी।
Tags
चम्पारण नीति अपडेट
