सड़क दुर्घटना में बाइक चालक जख्मी,भागलपुर मायागंज रेफर

बांका(रजौन):शनिवार को भगलपुर-हंसडीहा सड़क मार्ग पर प्रखंड अंतर्गत खैरा मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलटने से बाइक सवार युवक खून से लथपथ होकर सड़क पर  पड़ा हुआ था।स्थानीय लोगों की मदद से बेहोशी हालत में ही आनन-फानन में रजौन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती में कराया गया।जहां उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर प्रभारी ब्रजेश कुमार ने भागलपुर का मायागंज रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार प्रखंड स्थित मोहनपुर निवासी विपिन कुमार भागलपुर से रजौन लौट रहे थे।इसी क्रम में खैरा मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पलटी मार दी।जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
रिपोर्ट कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post