प्रारंभिक विद्यालय शिक्षकों का दो दिवसीय गैर आवासीय कैचअप कोर्स का प्रशिक्षण संकुल स्तरीय संपन्न

बांका(रजौन):कैचअप कोर्स का प्रशिक्षण दूसरे दिन शनिवार को भी प्रखंड के सभी 14 सीआरसी केंद्रों पर सीआरसीसी के संचालन में मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दी गई।प्रशिक्षण के अंतिम दिन शनिवार को बीईओ राकेश प्रसाद सिन्हा ने नीमा,नबादा,कोतवाली एवं बामदेव सीआरसी केंद्र पर पहुंचकर मास्टर ट्रेनर द्वारा दी जा रही कैचअप कोर्स प्रशिक्षण का निरीक्षण किया है।निरीक्षण के क्रम में बीईओ ने मास्टर ट्रेनर की भूमिका में प्रशिक्षण ले रहे प्रारंभिक विद्यालय शिक्षकों को कहा कि कोरोना काल मे बच्चों का लर्निंग लॉस को देखते हुए वर्ष के 242 कार्य दिवस में से तीन माह यानी 60 कार्य दिवस में विद्वता को प्रदर्शित करते हुए  उत्पन्न शैक्षणिक परिस्थितियों,चुनौतियां, संभावनाएं को तलाशते हुए कैचअप कोर्स के माध्यम से कैचअप करा लेने के लिए कहा गया है।बीईओ ने बताया शुक्रवार को प्रखंड के सभी 18 माध्यमिक विद्यालयों के120 शिक्षकों को प्रशिक्षण राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी में दिया जा चुका है। प्रशिक्षित करने का मूल उद्देश्य बच्चों को नई शिक्षा नीति के अनुसार लर्निंग लॉस को समरूप वर्ग करना है।बीईओ ने बताया शुक्रवार से ही प्रखंड के सभी 14 सीआरसी केंद्रों पर संकुल स्तरीय दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।शिक्षकों को हर हाल में 60 कार्य दिवस पर कम से कम 60 प्रतिशत बच्चों का अचीवमेंट पूर्ण करा लेने के लिए कहा है।प्रदर्शित करा लेने के लिए कहा है।प्रशिक्षण का संचालन बामदेव एवं धौनी में सीआरसीसी वीरेंद्र कुमार,एचएम मुनीलाल दास,नीमा -सुजालकोरामा में मीना हेंब्रम, नवादा -कोतवाली में सीआरसीसी आनंद कुमार,एचएम गोपाल मंडल, रामविलास सिंह,रजौन बालभारती में सीआरसीसी अमरेंद्र कुमार,मधाय में अमित कुमार,परघड़ी -पुनसिया अनिल कुमार,लाहोरिया -गोपालपुर लक्ष्मी कुमारी मैं मास्टर ट्रेनर के सहयोग से कैचअप कोर्स प्रशिक्षण को संपादित करा रहे थे।बीईओ ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को होली एवं शब ए बरात का अग्रिम शुभकामना देते हुए नए सत्र 2021-22 के लिए 60 कार्य दिवस पर बच्चों की पठन-पाठन लर्निंग लॉस को पूरा करा लेने के लिए कहा है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post