हरतौड़ा एवं नयाडीह गांव में आग लगने से लाखों रुपये का संपत्ति जल कर हुआ बर्बाद

बांका (रजौन): शुक्रवार की मध्य रात चिलकावर -असौता पंचायत अंतर्गत अजीत नगर पहाड़ दक्षिण स्थित नयाडीह भीषण आग लगने से संजीव यादव का ढाई लाख,दिलीप यादव ,वीरकरन यादव का दो-दो लाख एवं सियाराम यादव का डेढ़ लाख सहित करीव आठ लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है। अगलगी की घटना मध्य रात को होने की वजह से सिर्फ शरीर में पहने हुए कपड़े तक शेष बच पाए हैं। यहां तक अगलगी में सियाराम यादव का 40 हजार रुपये नकद एवं कीमती मोबाइल भी नहीं बचा पाए हैं।अग्नि पीड़ितों ने बताया बाहर से कमा कर 40 हजार रुपये घर सहित अन्य काम के लिए रखा था।कीमती मोबाइल भी शुक्रवार को ही खरीद कर लाया था।अगलगी की घटना में रवि फसल सहित घर में रखे जेवर जेवरात, बर्तन कपड़े पलंग सहित सभी सामान जलकर नष्ट हो गया है।जानकारी मिलने पर पंचायत मुखिया मीना देवी, मुखिया प्रतिनिधि प्रेम शंकर उर्फ पप्पू साह ने पहुंचकर अग्नि पीड़ितों को ढारस देते हुए हर तरह का राहत सामग्री आदि सहयोग करने का आश्वासन दिया है।शनिवार की सुबह भी सकहारा पंचायत के हरतौड़ा गांव में आग लगने से अजय एवं बिंदेश्वरी तांती का घर में रखे सारा संपत्ति थ्रेसर एवं बाइक जलकर नष्ट हो गया है। इस प्रकार अगलगी की घटना में हिमांशु कुमार का तीन पुआल का टाल एवं कबीर दास का दो पुआल का टाल भी जलकर नष्ट हो गया है।ग्रामीण सह भाजपा नेता उत्तम कुमार ने बताया हर संभव आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।तब तक देखते ही देखते सब कुछ नष्ट हो चुका था।सीओ निलेश कुमार चौरसिया ने बताया  कि अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास एवं राजस्व कर्मचारी सुबोध कुमार झा को घटनास्थल पर भेजी गई है।जांच रिपोर्ट के उपरांत अग्रसर कार्रवाई करते हुए सरकारी मापदंडों के अनुरूप आपदा राहत के तहत मदद की जाएगी।
रिपोर्ट:कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post