देवघर कॉलेज से अवकाश प्राप्त चपरासी की लाश चांदन के एक कुएं से बरामद चल रही है पुलिसिया कार्यवाई

 बांका (चांदन): चांदन रेलवे स्टेशन के बगल के एक कुएं से सोमवार सुबह एक बुजुर्ग की लाश पानी मे तैरते हुए बरामद किया गया। शौच के लिए गए लोगो ने इसकी जानकारी थाना को दिया।पुलिस के पहुचंने के पूर्व बड़ी संख्या में आम ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। काफी मशक्कत के बाद लाश को बाहर निकाल कर थाना लाया गया।फिर उसकी पहचान देवघर झारखण्ड के देवपुरा निवासी मुनेश्वर तांती के रूप में हुई है।उसके परिवार को सूचना देने के बाद परिवार के सदस्य भी थाना पहुचें जिसके द्वारा बताया गया कि मुनेश्वर तांती बर्ष 2014 तक देवघर कॉलेज में चपरासी के पद कार्यरत थे।और अवकाश प्राप्ति के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त की तरह करते थे। जिसके इलाज भी चल रहा था।तीन दिन पूर्व वे घर से निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई पता नही चला तो जसीडीह थाने में आवेदन देकर गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया गया था।परिवार के लोगो को लाश मिलने और उसकी पहचान होने के बाद परिवार के लोगो मे कोहराम मच गया,पुत्र अनिल मंडल औऱ पवन मंडल, औऱ पुत्री प्रभा देवी औऱ रेखा देवी को रो रो कर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार द्वारा लाश को कागजी प्रक्रिया पूरा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है। 


 
थानाध्यक्ष के अनुसार तत्काल यूडी केश दर्ज कर लिया गया है। और जसीडीह थाने से सम्पर्क कर हर तरह के बिंदु पर जांच की जा रही है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post