रजौन में कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़कर हुई 12, थानाध्यक्ष,बैंक कर्मी सहित एक शिक्षक पाए गए पॉजिटिव

बांका (रजौन):प्रखंड क्षेत्रों में कोरोना का कहर जारी है।गुरुवार को रजौन थानाध्यक्ष,यूनियन बैंक कर्मी का सैंपलिंग रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से थाना सहित रजौन बाजारो में हड़कंप मच गयाहै।थानाध्यक्ष का पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप रहा है। प्राप्त सूचना के अनुसार विगत कुछ दिनों से रजौन थानाध्यक्ष का तबीयत ठीक नहीं चल रहा था। जिसको लेकर गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना सैंपलिंग की जांच कराई गई।जहां उनका रिपोर्ट पॉजीटिव पाया गया।जिसकी पुष्टि पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने की।वही रजौन बाजार स्थित यूनियन बैंक का एक कर्मी भी जांच के क्रम में पॉजिटिव पाया गया। जिससे अन्य बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 45 लोगो का सेंपलिंग कराया गया।जिसमें तीन पॉजिटिव निकला।एक थानाध्यक्,दूसरा यूनियन बैंक कर्मी एवं तीसरा धौनी-बामदेव पंचायत अंतर्गत पिपराडीह गांव के एक शिक्षक को पॉजिटिव केस मिलते ही बाजार,थाने सहित ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है।स्वास्थ्य प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया कि गुरुवार को ही थाना और यूनियन बैंक परिसर को सैनिटाइज का कार्य पूर्ण करा लिया गया है पुलिसकर्मियों और बैंक कर्मियों का सैंपलिंग शुक्रवार को करवाया जाएगा। प्रखंड क्षेत्रों में विगत चार दिनों से लगातार निकल रहे कोरोना पॉजिटिव से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा है। इस प्रकार के रजौन में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।गुरुवार को भी रजौन स्थित धौनी रेलवे स्टेशन परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य टीम द्वारा शिविर लगाकर 24 यात्रियों का कोरोना जांच किया गया।जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post