बांका(रजौन): मुख्य सड़क मार्ग रजौन बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर रजौन पुलिस ने छबीलाल दास के घर से तीन सौ एम्एल लैला कंपनी के 23 बोतल देसी शराब बरामद किया है।मौके का फायदा उठाकर शराब तस्कर छबीलाल भागने में कामयाब रहा है।शराब बरामदगी की पुष्टि पुलिस अंचल निरीक्षक राजेश कुमार ने की है।छापेमारी में थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान सहित सशस्त्र बल शामिल थे।थाने में मामला दर्ज कर ली गई है।शराब बरामदगी मामले में शराब कारोबारियों एवं तस्करों में हड़कंप व्याप्त है।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव