चैनपुर एससी टोले के लोगों को पानी के लिए मचा हाहाकार,नल जल का नहीं मिल रहा है पानी

बांका (रजौन): परघड़ी लकड़ा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 अनुसूचित जाति चैनपुर गांव के लोगों को पीएचईडी विभाग की घोर लापरवाही की वजह से नल का जल का लाले लगा हुआ है। टोले के वार्ड सदस्य रिंकू देवी सहित गांव के राजकुमार दास, राजू कुमार दास,मनोज दास, मिली देवी,मीना देवी सहित गांव के  दो दर्जन से अधिक टोले के ग्रामीणों ने ने बताया है कि चैनपुर अनुसूचित जाति टोले में पीएचइडी विभाग से नल जल योजना का कार्य संपन्न कराया गया था।प्रीमीयर सोलर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक द्वारा नल का जल उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।इस कारण पूरे गांव में पानी के लिए हाहाकार मच रहा है।ग्रामीणों ने इस संबंध में पीएचईडी विभाग से लेकर कई विभाग के अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक कहा जा चुका है।इसके बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।इस कारण पूरे गांव में पानी के लिए ग्रामीण पुरुष महिलाएं बच्चे दर-दर बाल्टी बर्तन लेकर दौड़ लगा रहे हैं।पीएचइडी कनीय अभियंता ज्ञान रंजन ने बताया कि चैनपुर गांव में जिस स्थान पर जल मीनार और सोलर प्लेट लगाया गया है।सोलर प्लेट के ऊपर से 11हजार विद्युत संचरण तार क्रॉसिंग है।सोलर प्लेट में व्यापक पैमाने पर धूल का परत जम जाने की वजह से सोलर ऊर्जा का बैटरी चार्ज नहीं हो पा रहा है।इस कारण नल जल पानी वाटर सप्लाई में रुकावट पहुंच रहा है।कनीय अभियंता ने बताया कि सोलर ऊर्जा या 11 हजार विद्युत संचरण तार को हटाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं।सौर ऊर्जा की समस्या को दूर करवाने के साथ ही पीएचइडी विभाग द्वारा नल जल का पानी ग्रामीणों को पहले की तरह मिलना शुरू हो जाएगा।
रिपोर्ट :कुमुद रंजन राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post