पिकअप पलटी, बाल- बाल बचा चालक
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर बहदिया मोड़ के पास गुरुवार को एक पिकअप पलटी मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में चालक बाल- बाल बच गया। जानकारी के अनुसार कटोरिया से बांका जाने के क्रम में बहदिया मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिससे गाड़ी सड़क किनारे पलटी मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पिकअप में सवारी नहीं रहने के कारण एक बड़ी हादसा टल गई। इधर दुर्घटना के बाद चालक मौके पर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना कटोरिया थाना को मिलते कटोरिया पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर कटोरिया थाना परिसर में लाकर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।