कटोरिया में शराबी पति ने पत्नी को मार कर घर से निकाला
कटोरिया अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के देवासी पंचायत अंतर्गत कोल्हुआ गांव में गुरुवार को शराबी पति ने अपने पत्नी के साथ शराब के नशे में धुत होकर प्रत्येक दिन मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पिड़ित महिला चिंता देवी पति जीतन पुझार ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर पति जीतन पुझार के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में पिड़ित महिला ने बताया है कि शराब के नशे में धुत होकर लगातार दो दिनों से वेवजह गाली गलौज एवं मारपीट करते रहता है। जब हम शराब पीने से मना करती हूं तो मारपीट करने लगता है गुरुवार को शराब के नशे में धुत होकर मारपीट कर घर से निकाल दीया है। शराबी पत्नी घर से बेघर होने पर दूसरे के घर शरण लिए हुए है ।फिलहाल कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।