सुईया में पांच लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

 सुईया मैं पांच लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

पुलिस कप्तान अरविंद कुमार गुप्ता एवं बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह के निर्देश पर बीती रात्रि सुईया थाना क्षेत्र के  जोजोडीह गांव वर्तमान पता धनुवसार पंचायत के गढीटाड गांव के सुरेश टुड्डू के पुत्र महेश टुड्डू को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर बांका जेल भेज दिया। छापामारी अभियान का नेतृत्व सुईया थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार राय पुलिस वालों के साथ कर रहे थे। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि गुत्त सूचना मिली की महेश टुड्डू खुलेआम देसी शराब बेच रहा है ।सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जोजोडीह गांव पहुंचे जहां कारोबारी को शराब बेचते के दौरान ही गिरफ्तार कर लिया गया। सुईया थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब कारोबारी  को बांका जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से शराब बेचने वाला एवं पीने वालों में हड़कंप मचा हुआ है

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post