कटोरिया में जानवर बधने के दौरान डेढ़ साल बच्ची का अंगुठा कटा
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया थाना क्षेत्र के लीलावरण गांव में गुरुवार को गाय को खुट्टा में बांधने के दौरान रस्सी से एक डेढ़ वर्षीय बच्ची का अंगूठा कटकर अलग हो गया। घटना के संबंध में बच्ची अपनी मां के गोद में थी। जख्मी बच्ची गांव के पप्पू राय की पुत्री प्रियंका कुमारी बताई गई है। जानकारी के अनुसार उक्त बच्ची की मां उसे गोद में लेकर गाय को खूंटे से बांध रही थी। इसी दौरान किसी तरह गाय के गले की रस्सी बच्ची के हाथ में फंस गया। अचानक गाय द्वारा रस्सी खींचने से बच्ची का अंगूठा कटकर अलग हो गया। बच्ची को अंगूठा करते देख परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी बच्ची को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया बच्ची की स्थिति बिगड़ता देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया गया।